सूरजपुर। उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक सोनी सहकारिता निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रार्थी से लेखपाल के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए कुल 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
ACB की टीम ने कार्यालय के बंद कमरे में छापा मारकर अधिकारी को 40 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। मामले में आगे की कार्रवाई अम्बिकापुर स्थित ACB टीम द्वारा जारी है।



