Parliament Moment : संसद का शीतकालीन सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है। सत्र के दौरान मनरेगा की जगह लाए गए नए बिल को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। गुरुवार को लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदूषण और मनरेगा में हो रहे बदलाव को लेकर अपनी बात रखी।
यह भी पढ़े :- सुकमा के गोलापल्ली जंगल में डीआरजी-नक्सली मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद
इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कार्यों को लेकर मुलाकात का समय मांगा। उन्होंने सदन में कहा कि वह जून महीने से लगातार मिलने का समय मांग रही हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो पाई है।
प्रियंका गांधी ने कहा,-
“सर, मैं अपने संसदीय क्षेत्र के कामों को लेकर आपसे जून से समय मांग रही हूं, कृपया हमें मिलने का अवसर दीजिए।”
नितिन गडकरी का तुरंत जवाब
प्रियंका गांधी की बात पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तत्काल जवाब देते हुए कहा-
“कोई अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है। हमारे यहां दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। आप प्रश्नकाल के बाद मेरे संसद कार्यालय आइए, मैं आपकी बात सुनूंगा।”
गडकरी के इस जवाब पर सदन में मौजूद कई सांसद भी चौंक गए। प्रश्नकाल समाप्त होते ही प्रियंका गांधी और नितिन गडकरी के बीच मुलाकात हुई, जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान गडकरी ने प्रियंका गांधी को चावल से बनी डिश भी खिलाई, जिसकी तस्वीरें और चर्चा संसद परिसर में चर्चा का विषय बन गईं।



