संवाददाता- हरण बिस्वास
पखांजूर : कोयलीबेड़ा ब्लॉक में एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसने हज़ारों परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है, 31,231 लोगों का ई-केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है,और इसका सीधा असर राशन वितरण पर पड़ रहा है,ई-केवाईसी न होने से इन परिवारों को इस समय राशन वितरण पूरी तरह बंद है,कोयलीबेड़ा ब्लॉक का ये 31,231 का आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं बल्कि उन परिवारों का दर्द है,जिनके घरों में आज राशन नहीं पहुंच पा रहा,प्रशासन के दावों के बावजूद ई-केवाईसी की प्रक्रिया बेहद धीमी है,और इसका सबसे बड़ा नुकसान गरीब परिवारों को उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :- अमेरा खदान विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस-ग्रामीण झड़प के बाद सियासत गर्म
कोयलीबेड़ा ब्लॉक मे कुल राशन कार्ड की संख्या 45223 है,कुल सदस्यो की संख्या 171458 है जिसमे से 31231 सदस्यों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है।
जबकि कोयलीबेड़ा ब्लॉक के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 31231 सदस्यों ई-केवाईसी नहीं किया है,जिससे.उनके राशन पर सीधा ताला लगा दिया गया है,ग्रामीणो के पास राशन कार्ड है,पात्रता है लेकिन सिस्टम कहता है,ई-केवाईसी नहीं तो राशन भी नहीं,अधिकारी कहते हैँ।ई-केवाईसी जरूरी है,इसके बिना सिस्टम अनुमति नहीं देता।



