जशपुर। जशपुर जिले में सहायक पोस्टमास्टर द्वारा सब इंजीनियर महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।
6 महीने तक करता रहा शोषण
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सौरभ कुमार (27), जो मूल रूप से बिहार का निवासी है और जशपुर के एक पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत है, उसकी पहचान वर्ष 2024 में 35 वर्षीय महिला सब इंजीनियर से हुई थी। उम्र में 8 साल बड़े-छोटे होने के बावजूद आरोपी ने मीठी बातें कर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया।
यह भी पढ़े :- धान खरीदी में धांधली…डेढ़ लाख के अवैध स्टॉक पर कार्रवाई…जानें कैसे पकड़ में आया मामला और कौन है मास्टरमाइंड
जनवरी 2025 में जब युवती छुट्टी पर जशपुर आई थी, तब आरोपी ने उसे अपने किराए के कमरे में बुलाकर शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जून 2025 तक जब भी महिला घर आती, वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
शादी के बदले नौकरी छोड़ने की शर्त
शादी की बात परिवार से करने पर आरोपी ने युवती के सामने शर्त रखी कि वह तभी शादी करेगा जब वह अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दे। आरोपी की बातों में आकर पीड़िता ने अपनी नौकरी छोड़ दी और कुछ दिन आरोपी के साथ भी रही। लेकिन बाद में युवक शादी से मुकर गया। विरोध करने पर उसने युवती के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता ने मामले की शिकायत तुमला थाना में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



