रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर जहां सत्ता पक्ष जश्न मना रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे असफलता का दौर बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने शायराना अंदाज में सरकार पर तंज कसते हुए कहा—
“बहुत कूचे से ऐसे निकले थे मगर नाउम्मीद हो गए।
यह भी पढ़े :- शादी का झांसा देकर 6 महीने शोषण, नौकरी भी छुड़वाई – पोस्टमास्टर गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक भाजपा को जनता ने भारी समर्थन दिया था, लेकिन दो साल बाद भी बड़े इलाकों में सिर्फ माइनिंग का शोर है, विकास का कहीं अता-पता नहीं।
भू-अधिग्रहण और मुआवजा पर सवाल
पूर्व मंत्री ने मैनपाट बॉक्साइट खदान, बस्तर हसदेव अरण्य और अमेरा खदान का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय भू-अधिग्रहण कानून के तहत मार्केट वैल्यू से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा।
धान खरीदी और खाद संकट उठाया मुद्दा
भगत ने कहा कि किसान दो साल में सबसे ज्यादा परेशान हुए-
समय पर DAP-यूरिया नहीं मिला
किसानों को डबल-ट्रिपल रेट पर खाद खरीदनी पड़ी
फसल तैयार है, लेकिन एग्री-स्टैक पूरा नहीं हो पा रहा
रखबा भी घटा दिया गया
“100 में माइनस नंबर”
तंज कसते हुए भगत ने भाजपा सरकार के दो साल के कार्य को 100 में माइनस मार्किंग दे डाली। उन्होंने कहा,
“भाजपा जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं।”
कांग्रेस ने सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरी तरह “फेल” करार दिया है।



