रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम के आधार पर केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने IAS कैडर आवंटन सूची जारी कर दी है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ को तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम स्टेट कैडर उत्तर प्रदेश मिला है। वहीं ऑल इंडिया रैंक 65 हासिल करने वाली आईपीएस अधिकारी पूर्वा अग्रवाल को झारखंड कैडर आवंटित किया गया है।
छत्तीसगढ़ को मिले ये नए IAS अधिकारी
कैडर आवंटन सूची के अनुसार निम्न उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है—
- गोकुल आर.के. (होम स्टेट : तमिलनाडु)
- वाध्यता यशवनाथ (होम स्टेट : तेलंगाना)
- इशांत जैसवाल (होम स्टेट : उत्तर प्रदेश)
कैडर आवंटन के बाद सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जल्द प्रारंभ होगा। अधिकारियों के शामिल होने से राज्य में प्रशासनिक सेवाओं में नई ऊर्जा और दक्षता आने की उम्मीद है।



