रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक नए विधानसभा भवन में चलेगा। सत्र को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार विजन 2047 के अनुसार काम कर रही है और सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार सोने वाली नहीं, काम करने वाली सरकार है।
यह भी पढ़े :- गाइडलाइन दरों पर सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ोतरी से जुड़े कई प्रावधान वापस, एकरूप मूल्यांकन व्यवस्था लागू
दो साल पूरे होने पर मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ये अवधि उपलब्धियों से भरी रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कम समय में मोदी गारंटी को पूरा किया और सभी विभागों को पर्याप्त बजट मिल रहा है। मंत्री वर्मा ने कहा कि दो साल में छत्तीसगढ़ काफी बदल चुका है।
SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर टंकराम वर्मा ने टिप्पणी की कि यह योजना सभी के लिए जरूरी है और समाज के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस कार्य योजना नहीं है और वह केवल अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।



