रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक निजी स्कूल की महिला शिक्षिका ने अपने पति ASI प्रशांत कुमार प्रकाश की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि ASI पति लंबे समय से शराब के नशे में पत्नी और बेटी से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी ने प्रतिकार किया।
नशे में घर लौटकर बेटी से की मारपीट
जानकारी के अनुसार, बलरामपुर SP कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ ASI प्रशांत कुमार प्रकाश शुक्रवार रात शराब पीकर घर पहुँचा और पत्नी-बेटी से विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख उसकी पत्नी प्रियंका प्रकाश, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, खुद को रोक नहीं पाई और पति की पिटाई कर दी।
यह भी पढ़े :- थाने में हथकड़ी खोलकर फरार हुआ ड्रग तस्कर, रायपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही उजाग
मारपीट में ASI प्रशांत को चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं। घटना के बाद ASI ने स्वयं मीडिया को अपनी चोटों की तस्वीर भेजी और आरोप लगाया कि पत्नी ने सोते समय हमला किया।
दोनों पक्षों के बयान
ASI प्रशांत कुमार प्रकाश का आरोप :-
उन्होंने कहा कि विवाद की वजह पत्नी को सोने का जेवर न दिलाना था, जिसके चलते उस पर हमला किया गया।
पत्नी प्रियंका का बयान :
प्रियंका ने कहा –
“पति हमेशा शराब पीकर मारपीट करते हैं। वह बेटी को पीट रहे थे, इसलिए मैंने हाथ उठाया। यह घटना स्वाभाविक प्रतिकार थी।”
कोई शिकायत दर्ज नहीं
फिलहाल थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और मामला आपसी विवाद के रूप में देखा जा रहा है।
अनुकंपा नियुक्ति पर ASI की नौकरी
बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार प्रकाश को उनके पिता हेमंत प्रकाश के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी मिली थी। वह पहले सरगुजा IG कार्यालय में पदस्थ थे, लेकिन शराबखोरी की शिकायतों के बाद उन्हें बलरामपुर भेज दिया गया था।



