रायपुर। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों के ‘प्यार-मोहब्बत’ वाले चर्चित मामलों के बीच अब एक नया सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला DSP कल्पना वर्मा पर एक युवक ने प्यार में धोखा, शादी के नाम पर ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की उगाही जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े :- अवैध धान पर बड़ी रेड…बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
पीड़ित दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि DSP पर की गई शिकायत वापस नहीं लेने पर उसे फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का दावा है कि उसके पास व्हाट्सऐप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर CCTV फुटेज तक कई अहम सबूत मौजूद हैं।

ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च… DSP के भाई के नाम होटल दिलाने तक का आरोप
दीपक का कहना है कि उसने रिश्ते के दबाव में आकर ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। इतना ही नहीं, DSP के परिवार को खुश करने के लिए उसने VIP रोड स्थित एक होटल तक खरीदकर DSP के भाई के नाम करने का दावा किया है।

थाना प्रभारी पर भी सवाल
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी थाना प्रभारी ने न तो निष्पक्ष जांच की और न ही कोई कार्रवाई की, जिससे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

प्यार से धमकी तक का सफर!
दीपक टंडन का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे भारी रकम ली गई, और जब उसने सवाल उठाए तो उसे धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।




