महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में चोरों ने रातों-रात बड़ी वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। ग्राम बल्दीडीह निवासी योगेश अग्रवाल का पूरा परिवार रायपुर में एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए शातिर चोरों के गिरोह ने उनके घर पर धावा बोल दिया और ताले तोड़कर अंदर घुस गए।
यह भी पढ़े :- जनता पर टैक्स का महाबोझ? बृजमोहन ने CM को लिखा पत्र, कहा- 99% नई गाइडलाइन दरें वापस हों, जानें पूरा मामला
चोरों ने घर में रखे 25 लाख रुपये नकद और लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने साफ कर दिए। कुल मिलाकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की चोरी हो गई। सुबह जब परिवार लौटा तो घर खाली देख उनके होश उड़ गए। चोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई। एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर तैनात हैं। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने साफ कहा है, चोर कितने भी शातिर हों, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। एक-एक सुराग को जोड़ा जा रहा है, बहुत जल्द बड़ी कामयाबी मिलेगी।



