Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे दिन आज शुक्रवार को राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस रवाना हो गए हैं। इस बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
दीक्षांत समारोह में स्थानीय विधायक की उपेक्षा का आरोप, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी गर्माहट
इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति गार्ड, घुड़सवार दस्ते द्वारा सलामी दी गई और 21 तोपों की गर्जना के साथ पुतिन का सम्मान किया गया। पुतिन ने परेड का निरीक्षण किया और तीनों सेनाओं की टुकड़ियों से मुलाकात की।

स्वागत समारोह के बाद औपचारिक परिचय का दौर हुआ, जिसमें भारत के केंद्रीय मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों से रूसी प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया गया। इसके पश्चात तीनों नेता साथ दिखाई दिए और राष्ट्रपति पुतिन राजघाट के लिए रवाना हुए।
बैठक से जुड़ी मुख्य बातें
- आज शाम हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता
- रक्षा सहयोग, परमाणु ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश पर महत्वपूर्ण समझौतों की संभावना
- बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता की उम्मीद
राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा भारत-रूस संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाए जाने की संभावनाएं हैं।



