रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह स्वयं सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन सरेंडर के 10 मिनट पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके समर्थकों की बड़ी संख्या मौके पर जुटी रही। कोर्ट और थाने के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमित बघेल करीब 26 दिनों से आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में फरार थे।
यह भी पढ़े :- अमित बघेल अरेस्ट! पुलिस ने शिकंजा कसा, जानें किस हाई-प्रोफाइल मामले में थे फरार?
उधर, शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया। उनका शव उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने सख्त शब्दों में कहा था कि उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा और FIR दर्ज मामलों की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।



