नवा रायपुर। नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चार दिन का शीतकालीन सत्र आयोजित होगा। सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा होगी।
इस सत्र में कांग्रेस और बीजेपी के विधायक सियासी बहस और सवाल-जवाब के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्रियों से पूछे जाने वाले कुल 628 सवालों में से 604 ऑनलाइन और 24 ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किए गए हैं। सवालों की भारी संख्या यह दर्शाती है कि सत्र में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़कें, राशन वितरण जैसे गर्म मुद्दे प्रमुख होंगे।
विधायकों को सत्र के दौरान सुबह 8 बजे तक नोटिस दाखिल करने का अवसर मिलेगा। नियमों के अनुसार, एक सदस्य एक दिन में अधिकतम दो ध्यानाकर्षण और एक स्थगन नोटिस दे सकता है, जबकि पूरे तीन दिन में अधिकतम छह ध्यानाकर्षण और तीन स्थगन नोटिस स्वीकार किए जाएंगे।
पिछला सत्र पुराने विधानसभा भवन में 18 नवम्बर को शुरू हुआ था और अब नए भवन में इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। नए भवन में सत्र तीन दिनों तक कड़ी सियासी बहस और गहन चर्चा का गवाह बनेगा।



