बिलासपुर। तारबाहर क्षेत्र में एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क गया।
यह भी पढ़े :- पांचवीं अनुसूची के बावजूद आदिवासियों की 41 हेक्टेयर पैतृक जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा
संगठन के सदस्यों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और आरोपों की जांच में जुटी हुई है।
हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं मानवता को शर्मसार करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा और व्यवस्था में लगे सभी लोगों को आत्ममंथन करना चाहिए। आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।



