नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ रही है और वह नहीं चाहती कि विपक्ष के नेता विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करें।
राहुल गांधी ने कहा-
“सरकार नहीं चाहती कि मैं पुतिन या अन्य विदेशी नेताओं से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय खुद इस नियम का पालन नहीं करते। यह उनकी असुरक्षा (Insecurity) है।
यह भी पढ़े :- अवैध धान कारोबारियों पर प्रशासकीय सख्ती, 264 क्विंटल धान जब्त
उन्होंने कहा कि भारत के सभी देशों के साथ संबंध हैं और विपक्ष भी देश का प्रतिनिधित्व करता है। “दुनिया के सामने भारत की सोच रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विपक्ष की भी भूमिका होती है।
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संसदीय लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर किया है। उन्होंने कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं और राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे, लेकिन सरकार इन पदों को महत्व नहीं दे रही। यह देश की प्रतिष्ठा के लिए सही संकेत नहीं है।”



