रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों पर आयकर विभाग ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 2 से 3 प्रमुख कारोबारियों के लगभग 40 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। कार्रवाई रायपुर सहित अन्य जिलों में भी फैली हुई है।
आयकर विभाग की टीमों ने ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के संचालकों के घर, ऑफिस और प्लांट में जांच शुरू की है। इसके अलावा, इन कारोबारियों से जुड़े जमीन व्यवसायियों के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है।
कार्रवाई को सुरक्षित रूप से अंजाम देने के लिए 100 से अधिक CRPF जवानों की तैनाती की गई है। आयकर विभाग की टीमें लगातार दस्तावेज़ों और निवेश से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।
आधिकारिक पुष्टि जल्द जारी होने की संभावना है।
जांच अभी जारी है।



