बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोरंधा में खलिहान में भीषण आग लगने से लगभग 200 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और इसे अज्ञात माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :- RPF जवान ने हेड कॉन्स्टेबल को पिस्टल से सिर में 4 गोलियां दागीं, मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही पीड़ित किसान शंकरगढ़ थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच की मांग की। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से विस्तृत जांच और उचित मुआवजे की मांग की है।
धान में आग कैसे लगी, यह अब जांच का विषय है और पुलिस हर पहलू से मामले को देख रही है।



