रायपुर। 03 दिसंबर 2025 को नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच के दौरान सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर ने विस्तृत मार्ग एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। राज्यभर से आने वाले दर्शकों एवं खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं।

यह भी पढ़े :- झारखंड में बिहार जैसा ‘खेला’ हेमंत सोरेन की BJP नेताओं से ‘गुप्त’ मुलाकात ने मचाया सियासी तूफान!
दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था
1. रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग
तेलीबांधा थाना तिराहा → नेशनल हाईवे–53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड
🚗 पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग एवं सेंध तालाब पार्किंग
🚶 पैदल स्टेडियम पहुंचे
2. बिलासपुर दिशा से आने वाले दर्शक
बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड–3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
🚗 पार्किंग: परसदा पार्किंग, कोसा पार्किंग (पूर्व दिशा)
3. बलौदाबाजार–खरोरा दिशा
विधानसभा ओवरब्रिज → रिंग रोड–3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा → NH–53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
🚗 पार्किंग: परसदा एवं कोसा पार्किंग
4. धमतरी–जगदलपुर दिशा
अभनपुर → केन्द्रि → उपरवारा → मंत्रालय (DDU) चौक → कोटराभाठा चौक → सेंध तालाब
🚗 पार्किंग: साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग
5. दुर्ग–भिलाई दिशा
टाटीबंध → रिंग रोड 1 → पचपेढ़ी नाका → तेलीबांधा तिराहा → NH–53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग
🚗 पार्किंग: साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग
6. महासमुंद–सरायपाली दिशा
आरंग → स्टेडियम टर्निंग
🚗 पार्किंग: परसदा एवं कोसा पार्किंग
पास धारक वाहनों हेतु विशेष मार्ग
सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर प्रवेश मार्ग → स्टेडियम टर्निंग → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा चौक → कोटराभांठा चौक → ग्राम सेंध
🚗 पार्किंग: Parking A, B, C, D, E, F, G
मध्यम / भारी मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध
📍 नया रायपुर के सभी एंट्री पॉइंट्स पर
⏰ 03 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध
स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंधित सामग्री
- शराब, बीड़ी–सिगरेट, गुटका, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ
- बॉटल, डिब्बा, टिफिन, वाद्य यंत्र
- कुर्सी, स्टूल, छाता, रूल, स्टिक, झंडा
- हथियार, फटाका, तेज धारदार वस्तुएँ
- खाद्य पदार्थ (बच्चों के भोजन को छोड़कर)
- हैंडबैग, सूटकेस, कागज पैकेट
- लैपटॉप, हैण्डीकेम, लेजर/फ्लैश लाइट
- स्प्रे, परफ्यूम, सिरिंज, फुग्गे, खेल बॉल
- सिटी, हॉर्न, रेडियो, भड़काऊ सामग्री
- सभी प्रकार के सिक्के
अपील
दर्शकों से अनुरोध है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रह सके।



