रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर रायपुर में एक अत्याधुनिक स्पेस-लैब स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में मंजूरी प्रदान की गई है।
यह भी पढ़े :- आज का राशिफल 2 दिसंबर 2025 : सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल
इस स्पेस-लैब के माध्यम से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। यह कदम राज्य के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और आने वाली नई पीढ़ी को विज्ञान और तकनीक में आत्मनिर्भर बनाएगा।

इस सुविधा के लिए प्रदेश की “डबल इंजन” सरकार ने जो संकल्प लिया था, वह अब एक साकार रूप ले रहा है। सरकार का कहना है कि इस सुविधा का लाभ बहुत जल्द ही जनता को मिलेगा।

लोकसभा में नियम 377 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे भारत में इसी तरह की स्पेस-इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने का आग्रह किया गया है — ताकि देश के हर बच्चे तक अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में समान अवसर पहुँच सके।

यह पहल न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे भारत के लिए विकास और नवाचार की ओर एक मजबूत कदम है।



