रायपुर। 3 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच (India vs South Africa ODI Match) की टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 7 टिकटें, जिनकी कीमत 2,500 रुपए थी, बरामद की गईं, जिन्हें वे दोगुनी कीमत पर बेच रहे थे।
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान में बड़ा खेल , आसिम मुनीर की CDF नियुक्ति फंसी, शहबाज शरीफ के फैसले के पीछे की कहानी क्या है?
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं ऋतिक माखीजा (25 वर्ष) और देवव्रत माखीजा (21 वर्ष)। दोनों आरोपी फाफाडीह में रहते हैं और एक दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
सीएसपी सिविललाइंस रमाकांत साहू ने बताया कि मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए कई स्तरों पर तैयारी की गई है। लोगों से ऐसे मामलों की सूचना देने की भी अपील की गई है। (India vs South Africa ODI Match)
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर मुखबिर ने आरोपियों से संपर्क किया और ग्राहक बनकर फोन पर बातचीत की। जैसे ही टिकट की कीमत 5,000 रुपए तय हुई, आरोपी शंकरनगर भारत माता चौक पहुंचे, जहां सिविललाइंस थाने की टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने ग्राहकों से फोन के जरिए संपर्क कर टिकटें बेचने की कोशिश की थी। (India vs South Africa ODI Match)



