IND vs SA ODI : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे (IND vs SA ODI) मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह भी पढ़े :- दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाने से पहले देखें ये लिस्ट, वरना होंगे परेशान!
बैठक की अध्यक्षता रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने की। बैठक में एसएसपी रायपुर सहित एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम हैंडओवर किए जाने के बाद यह पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच है, जिसके लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू किए जाएंगे।
सुरक्षा प्रबंधों के तहत लगभग 2 हजार पुलिस अधिकारी एवं जवान स्टेडियम, होटल और दोनों के बीच के पूरे मार्ग पर तैनात रहेंगे। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी विशेष रूप से नियंत्रित किया जाएगा, ताकि भीड़ और वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके। (IND vs SA ODI)



