Virat Kohli Century: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने ODI करियर का 52वां शतक (Virat Kohli Century) जमाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 102 गेंदों में 100 रन बनाकर उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की तारीखें बदलीं, ECI ने बढ़ाई डेडलाइन
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
कोहली अब वनडे क्रिकेट में एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (Virat Kohli Century) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 51 शतक दर्ज थे। कोहली ने 2023 में भी वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
रांची में रिकॉर्ड की झड़ी
- कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में अब तक छह शतक जड़े हैं।
- इससे पहले सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इस टीम के खिलाफ पांच-पांच शतक बनाए थे।
- कोहली अब घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने घर पर 100 बार पचास या उससे अधिक रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
मैच का संक्षिप्त विवरण
- भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की।
- ओपनर यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हुए।
- इसके बाद कोहली और रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की।
- रोहित 57 रन बनाकर 22वें ओवर में आउट हुए।
- ऋतुराज गायकवाड़ और वॉशिंगटन सुंदर ज्यादा रन नहीं जोड़ सके।
कोहली का शतक और शानदार फिनिश
कोहली ने 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर शतक पूरा किया। यह शतक उनके पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000वां रन शतक भी साबित हुआ। शतक के बाद उन्होंने अगली दो गेंदों पर सिक्स और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपनी पारी का शानदार समापन किया।



