New Rules 1 December : नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और 1 दिसंबर से देश में कई वित्तीय और प्रशासनिक नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर पेंशनभोगियों, बैंक ग्राहकों और आम जनता के रोज़मर्रा के लेन-देन पर पड़ेगा।
यह भी पढ़े :- गरियाबंद से बड़ी खबर: अमलीपदर पुलिस ने 611 बोरी अवैध धान जब्त किया
जानिए दिसंबर से कौन-कौन से 6 बड़े बदलाव लागू होंगे:
1. गैस की कीमतों में संभावित बदलाव (CNG, PNG, LPG)
- हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।
- CNG/PNG/जेट फ्यूल: 1 दिसंबर से इनकी कीमतों में बदलाव होने की संभावना। इससे ऑटो-रिक्शा, टैक्सी किराए और रसोई गैस बिल प्रभावित होंगे।
- एलपीजी सिलेंडर: घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। पिछली बार 19 किलो वाले वाणिज्यिक सिलेंडर में ₹5 की मामूली कमी हुई थी।
2. पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र अनिवार्य
- पेंशन लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।
- इसे जमा न करने पर जनवरी से पेंशन बंद हो सकती है।
- जीवन प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन घर बैठे जमा किया जा सकता है।
3. ऑनलाइन बैंकिंग और कार्ड नियमों में बदलाव
- 1 दिसंबर से बैंकों और वित्तीय कंपनियों ने ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, कार्ड और निवेश नियमों में बदलाव किया है।
- सुरक्षा मापदंड (Security Protocols) कड़े किए जाएंगे।
- क्रेडिट और डेबिट कार्ड शुल्क बढ़ या घट सकते हैं।
4. आयकर फाइलिंग की समय सीमा
- 30 नवंबर तक धारा 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के टीडीएस विवरण जमा करने की अंतिम तारीख।
- ट्रांसफर प्राइसिंग नियम के अंतर्गत धारा 92E की रिपोर्ट भी 30 नवंबर तक फाइल करनी होगी।
5. दिसंबर में बैंक अवकाश
- दिसंबर में त्योहार और अन्य कारणों से बैंक अवकाश रहेगा।
- RBI कैलेंडर के अनुसार लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे (सप्ताहांत समेत)।
- कोई ज़रूरी बैंक काम हो तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर प्लान करें।



