रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस मुलाकात को CM साय ने भावुक और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा की।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बड़ी आत्मीयता से परिवारजनों का हाल-चाल पूछा, बच्चों से सहजता से बातचीत की और आशीर्वाद भी दिया।
CM साय के अनुसार, इस मुलाकात में परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ प्रधानमंत्री के सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, जो उनके लिए भावुक कर देने वाला और अविस्मरणीय क्षण था।
CM साय ने अपनी पोस्ट में संस्कृत की पंक्ति उद्धृत की—
“सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।”
(सत्पुरुषों का सान्निध्य ही जीवन को सार्थक बनाता है)
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति इस गरिमामयी और आत्मीय भेंट के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।



