रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
रायपूर : गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अमलीपदर पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित धान और उसे ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। यह पूरी कार्रवाई अमलीपदर थाना क्षेत्र के कांडेकेला गांव में स्थित मक्का बाड़ी के पास की गई, जहाँ भारी मात्रा में धान डंप किया गया था।
कैसे हुई कार्रवाई?
देर रात अमलीपदर पुलिस को यह सूचना मिली कि कांडेकेला गांव के मक्का बाड़ी क्षेत्र में एक ट्रक में अवैध रूप से धान लोड किया जा रहा है और आसपास बड़ी मात्रा में धान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की।
कितना धान जब्त किया गया?
जांच के दौरान पुलिस को दो जगहों पर धान मिला, ट्रक में लोड धान : 415 बोरी
मक्का बाड़ी में डंप धान : 196 बोरी कुल जब्त धान : 611 बोरी
जब्त धान का मूल्य
पुलिस के अनुसार 611 कट्टा/बोरी धान की अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार (साढ़े सात लाख रुपए) बताई गईं।
यह धान किसका है?
इसे कहाँ ले जाया जा रहा था?
क्या यह सरकारी धान है या प्राइवेट अवैध खरीदी?
इन सभी बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है। ट्रक को थाने ले जाकर उसके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की ओर से बयान
अमलीपदर पुलिस ने बताया कि- कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। देर रात दबिश देकर धान और ट्रक कब्जे में लिया गया। मामले में शामिल व्यक्तियों की तलाश जारी है। अवैध धान खरीद–फरोख्त और परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।



