How to check SIR form submission online: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरने का कार्य जारी है।
यह भी पढ़े :- रायपुर कांग्रेस भवन में विवादित पर्चे, अमित पठानिया के खिलाफ नारे
लेकिन बीते कुछ दिनों में कई इलाकों में बीएलओ (BLO) की उपलब्धता और फॉर्म जमा होने की पुष्टि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अनेक वोटर्स यह नहीं समझ पा रहे कि उनका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हुआ है या नहीं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म स्टेटस चेक करने की सुविधा शुरू की है।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटर घर बैठे अपने फॉर्म की स्थिति जांच सकते हैं, और यदि कोई त्रुटि मिलती है, तो तुरंत सूचना दे सकते हैं। आयोग के अनुसार, यदि किसी वोटर का फॉर्म बीएलओ द्वारा डिजिटल रूप से अपलोड नहीं किया गया है, तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कैसे करें फॉर्म स्टेटस की ऑनलाइन जांच? चार आसान चरण
- वोटर्स सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं और Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर या EPIC (वोटर ID) से लॉग इन करें।
- अपना राज्य चुनें और EPIC नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर स्टेटस देखें।
-
-
यदि फॉर्म बीएलओ द्वारा अपलोड कर दिया गया है, तो मैसेज दिखेगा:
“आपका फॉर्म पहले ही सबमिट हो चुका है।” -
यदि यह मैसेज नहीं दिखता, और खाली फॉर्म खुलता है, तो इसका अर्थ है कि फॉर्म अभी अपलोड नहीं हुआ है और दोबारा सबमिट करने या बीएलओ से संपर्क की आवश्यकता हो सकती है।
-
गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर क्या करें?
- कुछ समय प्रतीक्षा करें, क्योंकि कई क्षेत्रों में फॉर्म डिजिटाइजेशन चरणबद्ध तरीके से हो रहा है।
- फॉर्म स्टेटस में त्रुटि या संदेह होने पर तुरंत अपने BLO से संपर्क करें।
ऑनलाइन जांच क्यों महत्वपूर्ण है?
- मतदाता सूची का सही सत्यापन पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है।
- फॉर्म स्टेटस की रियल-टाइम जांच से:
▸ गलतियां कम होंगी
▸ नाम हटने या गलत दर्ज होने की संभावना घटेगी
▸ BLO से लगातार संपर्क करने की परेशानी खत्म होगी
चुनाव आयोग का कहना है कि स्टेटस चेक करने में केवल 1–2 मिनट लगते हैं, इसलिए हर मतदाता को अपना फॉर्म अवश्य जांचना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी से बचा जा सके।



