रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से शुरू हुई डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब राज्य में इस स्तर का सम्मेलन आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ को अपनी प्राथमिकता में रख रहे हैं।
यह भी पढ़े :- रायपुर में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर
मंत्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल छोटे राज्यों में नहीं है, बल्कि एक विकसित राज्य के रूप में उभर रहा है। छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष भी इस गौरव को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राज्य ने कई वर्षों से नक्सलवाद का सामना किया है, लेकिन अब यह नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पास इस विषय में कोई ठोस जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य नेतृत्व ने नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया, कई क्षेत्रों को नक्सल मुक्त करवाया और जवानों का हौसला बढ़ाया।
सियासी विवाद और कर्नाटक के हालातों पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है, जिसमें शीर्ष नेता अपने ही नेताओं को डोमिनेट कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे स्थिति क्या होती है, इसे समय ही बताएगा।



