रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय एक महिला टीचर का किडनैप कर लिया गया। किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर अपहरण की जानकारी दी और 5 लाख रुपए फिरौती की मांग की।
यह भी पढ़े :- नवा रायपुर में डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू, देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों को मिला सम्मान
साथ ही महिला को पेड़ से बंधा हुआ दिखाने वाली एक फोटो भी भेजी। परिवार भयभीत होकर कैंटोनमेंट थाना पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
कौन है किडनैप की गई महिला?
- नाम: राधा साहू (43)
- पेशा: मूक-बधिर बच्चों की शिक्षिका
- स्कूल: सेक्टर-8 भिलाई
- निवास: कैंप-1, भिलाई
- पति का नाम: मुकेश साहू
कैसे हुई घटना?
राधा साहू रोज की तरह ऑटो से स्कूल जा रही थीं। शुक्रवार को वे स्कूल नहीं पहुंचीं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने फोन कर पति को जानकारी दी। पत्नी के गायब होने के बाद पति खोजबीन कर रहा था, तभी उसके मोबाइल पर कॉल आया—
किडनैपर ने कहा-
“हमने तुम्हारी पत्नी को किडनैप किया है, पाँच लाख दोगे तो छोड़ेंगे। उसे पेड़ के नीचे बांधकर रखा है।”
किडनैपर ने राधा का फोटो भेजा, जिससे परिवार डर गया और तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- FIR दर्ज होने के बाद CSP और SDOP ने मोर्चा संभाला
- परिजनों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया
- लोकेशन ट्रैकिंग और टीमों को लगाया गया
- 5 घंटे बाद महिला को सुरक्षित ढूंढ लिया गया
ASP सुखनंदन राठौर ने बताया
“महिला शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है, तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।”



