रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को जमीन की गाइडलाइन दर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में गाइडलाइन दर नहीं बढ़ाने के पीछे कांग्रेस की बड़ी साज़िश थी, ताकि उसके लोग शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा जमीनों में निवेश कर सकें।
यह भी पढ़े :- मार्कशीट में व्हाइटनर का खेल! फेल छात्र 10वीं पास, नौकरी वेरिफिकेशन में खुला राज, पढ़े पूरी खबर
मंत्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोग सिर्फ 10% मूल्य पर ही जमीनों की खरीद-बिक्री कर रहे थे, जिससे जमीनें बड़े पैमाने पर इकट्ठा की जा रही थीं।
उन्होंने कहा:- गाइडलाइन दर में यदि कहीं कोई त्रुटि है तो उसे सुधार लिया जाएगा। लेकिन 99% निर्णय मध्यम वर्ग की लोन सुविधा और किसानों के मुआवज़े को ध्यान में रखकर लिया गया है।
वित्त मंत्री के इस बयान के बाद राज्य की राजनीतिक तापमान और बढ़ने की संभावना है।




