रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में अचानक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले उनका रायपुर आगमन कल दोपहर तय था, लेकिन संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब अमित शाह आज रात ही विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे।
मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को इस बदलाव की आधिकारिक जानकारी भेज दी गई है। देर रात आगमन की सूचना मिलते ही रायपुर प्रशासन, एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में ला दिया गया है।
गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर से लेकर शहर के VIP मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती और रूट क्लियरेंस की तैयारियां जारी हैं।



