रायपुर। नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली “डीजी कॉन्फ्रेंस 2025” को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा से लेकर यातायात तक सभी तैयारियाँ अंतिम रूप दे दी हैं। तीन दिवसीय आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी के चलते राजधानी में हाई-अलर्ट मोड पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
यह भी पढ़े :- कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि – राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा
पीएम और गृहमंत्री के ठहरने का स्थान तय
छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के ठहरने के लिए विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास को चुना गया है। एसपीजी ने डॉ. रमन सिंह के बंगले को अपनी सुरक्षा कस्टडी में लेते हुए वहां कड़े इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं।

ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 500 से अधिक जवान तैनात
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक सुचारू रहे, इसके लिए 500 से अधिक यातायात अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिरिक्त बल को रायपुर बुलाया गया है ताकि भीड़भाड़, मार्ग अव्यवस्था या आपात स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
डीआईजी बस्तर रेंज प्रशांत अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर साफ निर्देश दिए-
- वीवीआईपी ड्यूटी में पूर्ण मुस्तैदी रखें
- अच्छी टर्नआउट में ड्यूटी पर उपस्थित हों
- मार्ग पर आवारा पशुओं की रोकथाम करें
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें
- टीमवर्क के साथ यातायात को नियंत्रित करें
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार 28–30 नवंबर तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक नया रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि वीवीआईपी रूट निर्बाध रहे।
- ड्रोन सर्विलांस और एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय
- कॉन्फ्रेंस के दौरान रायपुर में सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
- महत्वपूर्ण मार्गों, एयरपोर्ट और IIM परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल
- ड्रोन सर्विलांस
- सीसीटीवी मॉनिटरिंग
- एंटी-ड्रोन सिस्टम का उपयोग
राजधानी तैयार
कड़े सुरक्षा प्रबंधन और व्यापक ट्रैफिक प्लान के साथ रायपुर 28 से 30 नवंबर तक देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों और वीवीआईपी अतिथियों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।



