अंबिकापुर। शहर में मारपीट और हमले की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां खरसिया चौक स्थित बिरयानी सेंटर के पास एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
यह भी पढ़े :- SIR पर बोले BJP महामंत्री तरुण चुघ: “वोटर शुद्धिकरण लोकतंत्र का अमृत, कांग्रेस घुसपैठियों को बचा रही
जानकारी के अनुसार, युवक बिरयानी लेने पहुंचा ही था कि कुछ युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उसे बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।



