रायपुर। सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नारायणपुर के हांसवानी विद्या मंदिर में नर्सरी के एक मासूम बच्चे को सिर्फ इसलिए पेड़ से लटका दिया गया, क्योंकि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। शिक्षिकाओं ने बच्चे को रस्सी के सहारे पेड़ से कई घंटों तक लटकाए रखा। इस दौरान एक ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़े :- रायपुर में अतिरिक्त तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए। मामला बढ़ता देख जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए मौके पर भेजा। बीईओ ने घटना की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है और कार्रवाई की बात कही है।
उधर, स्कूल संचालक ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि बच्चे को “डराने” के लिए ऐसा किया गया था। संचालक का यह तर्क ग्रामीणों और अभिभावकों के गुस्से को और भड़का गया है।
यह घटना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है—आखिर जिन स्कूलों के पास मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं, उन्हें मान्यता कैसे दे दी जाती है?



