Protest for Pollution in Delhi : राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ हो रहे युवा प्रदर्शन (Protest for Pollution in Delhi) ने रविवार को नया मोड़ ले लिया, जब कुछ युवाओं ने मारे गए नक्सली कमांडर हिडमा के नाम के पोस्टर और तख्तियां लेकर नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रदूषण विरोधी यह प्रदर्शन अचानक तब विवादों में आ गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने “हिडमा अमर रहे” जैसे नारे लगाए।
यह भी पढ़े :- नवा रायपुर में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी की सुरक्षा दो लेयर में, अफसरों की हुई बड़ी बैठक
प्रदर्शनकारी व्यवस्था और विकास मॉडल को लेकर नाराज दिखाई दिए। एक युवती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है क्योंकि यहाँ “प्रॉफिट बेस्ड डेवलपमेंट मॉडल” लागू है। उन्होंने दावा किया कि “जनता विकास मॉडल” की जरूरत है और बस्तर मॉडल को इसका उदाहरण बताया।
कौन लाया हिडमा का पोस्टर-जांच शुरू
प्रदूषण के मुद्दे पर शुरू हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन नक्सल पोस्टरों के कारण विवादित होता दिखा। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हिडमा के पोस्टर और नारे प्रदर्शन में कैसे शामिल हुए।
दिल्ली पुलिस ने इस पहलू पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी समूह ने प्रदर्शन को भटकाने की कोशिश तो नहीं की। अधिकारियों ने कहा कि वीडियो और फुटेज की मदद से यह जांचा जा रहा है कि पोस्टर किन लोगों ने लाए और उनका उद्देश्य क्या था। (Protest for Pollution in Delhi)



