रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार को दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रवाना हुए। वे राजधानी दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) के राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।
यह भी पढ़े – Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ी, एंबुलेंस पहुंची घर, बाहर सुरक्षा भी बढ़ाई गई
मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले कहा-
“दो दिन के दिल्ली प्रवास पर जा रहा हूँ। दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ राज्य दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन यहां स्थापित है।”
नक्सलवाद पर बड़ा बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में चल रही शांति और विकास पहल का जिक्र करते हुए कहा –
“जल्द ही देश-प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। बस्तर में ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से हम विकास को हर गांव तक पहुँचा रहे हैं।”
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।



