India vs South Africa Raipur ODI: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों टीमें 1 दिसंबर की सुबह रांची से रायपुर पहुंचेंगी और नवा रायपुर के होटल मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरेंगी।
यह भी पढ़े :- हेट स्पीच मामले में गिरफ्तारी रोकी किसने? हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक, पुलिस पर उठे सवाल
2 दिसंबर को दोनों टीमें अलग-अलग समय पर स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन और क्रिकेट संघ की टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि होटल में दोनों टीमों के लिए खाने के अलग-अलग मेन्यू तैयार किए गए हैं। खिलाड़ियों को कॉन्टिनेंटल डिशेज के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी स्वाद चखाया जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। सीरीज में टीम की कप्तानी केएल राहुल करेंगे। नियमित कप्तान शुभमन गिल नेक इंजरी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
- घोषित टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है।
तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया है।
ऋतुराज ने हाल ही में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और लंबे अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।
- तिलक वर्मा को टी20 इंटरनेशनल में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।
- ऋतुराज अब तक 6 वनडे, जबकि तिलक वर्मा 4 वनडे खेल चुके हैं।



