22 सितंबर का राशिफल: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायक रहने वाला है। चंद्रमा आज वृश्चिक से धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे अनफा योग का निर्माण हो रहा है। वहीं गुरु कर्क राशि में स्थित होकर हंस राजयोग बना रहे हैं, जो धन, समृद्धि और सफलता के योग को मजबूत बनाता है। ऐसे शुभ संयोगों में आज सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा—आइए जानते हैं।
मेष राशि — अपेक्षित लाभ से मिलेगा संतोष
चंद्रमा के अष्टम उपरांत नवम भाव में गोचर से दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलेगी, हालांकि लाभ आसानी से नहीं मिलेगा। पुराने निवेश से अच्छा धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्य: 85% | उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि — फंसा धन मिलने के प्रबल योग
वृषभ राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। संतान प्रसन्नता का कारण बनेगी। व्यापार में सफलता और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। रुका धन मिलने के अच्छे संकेत हैं। शाम का समय जीवनसाथी संग सुखद रहेगा।
भाग्य: 84% | उपाय: उड़द दाल का दान करें।
मिथुन राशि — दिन मिश्रित, पर लाभ की संभावना
दोपहर बाद नौकरी संबंधी समस्याएँ सुलझेंगी। छोटा-मोटा धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्च बढ़ेंगे। छात्रों के लिए रिवीजन का अच्छा समय है। परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्य: 82% | उपाय: गाय को काले चने और गुड़ खिलाएं।
कर्क राशि — प्रभाव बढ़ेगा, मान-सम्मान मिलेगा
आज आप अपने काम में तल्लीन रहेंगे और विरोधियों की परवाह किए बिना प्रगति करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा के योग हैं और घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम तय हो सकता है।
भाग्य: 86% | उपाय: माता पार्वती की पूजा करें।
सिंह राशि — सतर्कता से निर्णय लें
आज असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही महत्वपूर्ण निर्णय लें। व्यापार में अवसर हाथ से निकल सकते हैं, सतर्क रहें। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
भाग्य: 82% | उपाय: अन्न का दान करें।
कन्या राशि — सहकर्मियों का मिलेगा सहयोग
क्रोध पर नियंत्रण रखें और कठिन परिस्थितियों में भी वाणी मधुर रखें। लंबे समय से चल रहा पारिवारिक तनाव खत्म होगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें।
भाग्य: 87% | उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि — मिलेगा बड़ा सरप्राइज, पद में वृद्धि
आज ग्रहों की स्थिति तुला राशि के पक्ष में है। कार्यक्षेत्र में पद और अधिकार बढ़ सकते हैं। समस्याओं का समाधान मिलेगा। रोमांस बढ़ेगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य: 83% | उपाय: गणपति को 21 दूर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि — स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें
आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। शाम को संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कला व लेखन से जुड़े लोगों को अवसर मिलेगा। जोखिम भरे काम से बचें।
भाग्य: 81% | उपाय: भगवान विष्णु का पूजन करें।
धनु राशि — आर्थिक लाभ और रुका धन मिलने के योग
बड़े अधिकारी की कृपा आपके साथ रहेगी। रुका धन वापस मिल सकता है। व्यापारिक डील फाइनल होगी। शाम मनोरंजन में बीतेगी।
भाग्य: 84% | उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि — अनुकूल समय, विवाद होगा समाप्त
कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद खत्म हो सकता है। शत्रु कमजोर पड़ेंगे और आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्य: 86% | उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र-भोजन दान करें।
कुंभ राशि — वाणी पर संयम आवश्यक
निवेश के लिए अच्छा दिन है। आगे जाकर बड़ा लाभ मिलेगा। परिवार में विवाद से बचें। घर में नये सुख-साधन आ सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी।
भाग्य: 84% | उपाय: जरूरतमंदों को चावल दान करें।
मीन राशि — सफलता के अच्छे योग
विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ेगी। शाम को धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्य: 84% | उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें।



