रायपुर। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि BLO (बोर्ड लेवल ऑफिसर) की जिम्मेदारी है कि वे हर घर जाकर सूची की जांच करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी राजनीतिक दलों को भी सुनिश्चित करना होगा कि केवल सही नाम ही सूची में शामिल हों।
यह भी पढ़े :- मासूम बेटे को मारने वाले सौतेले माता-पिता को उम्रकैद, पढ़े पूरी खबर
मंत्री शर्मा ने दो-स्थान पर एक ही व्यक्ति के नाम दर्ज होने की समस्या पर कहा कि आधार नंबर के माध्यम से सभी त्रुटियां सुधारी जाएंगी, और अतिरिक्त नाम जोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि वे क्या कह रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि निर्धारित समय में बस्तर में संविधान पूरी तरह लागू हो और स्थायी शांति स्थापित हो।
गृह मंत्री ने दोहराया कि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में समयपूर्वक शांति लाने के प्रति प्रतिबद्ध है।



