रायपुर. नक्सल कमांडर हिडमा के साथ उसकी पत्नी को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति मांझी द्वारा एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट किया था।

इसको लेकर राजनैतिक हलकों में भारी घमासान मचा है और ये पोस्ट चर्चाओं में हैं। महासचिव पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पोस्ट में नक्सल संगठन के कुख्यात कमांडर माड़वी हिडमा के समर्थन में ‘लाल सलाम कामरेड हिड़मा’ लिखते हुए उसे श्रद्धांजलि दी। पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक हल्कों से तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

प्रीति मांझी की इस कथित पोस्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ कांग्रेस के भीतर भी इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हिडमा जैसे कुख्यात नक्सली को श्रद्धांजलि देने को राजनैतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों स्तर पर गंभीर माना जा रहा है।

कई नेताओं ने इसे ‘राष्ट्रविरोधी घटनाओं का समर्थन’ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इस पोस्ट की सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित प्रभावों पर नजर रखे हुए हैं।

यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रीति मांझी की गिनती राहुल गांधी के करीबियों में की जाती है और ये पहले भी कई विवादित पोस्ट की वजह से जानी जाती हैं।



