CGPSC 2024 Results : छत्तीसगढ़ के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
आयोग ने परिणाम के साथ उन उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी सार्वजनिक की है, जिन्होंने सभी चरणों को पार करते हुए सफलता हासिल की। इस वर्ष दुर्ग निवासी देवेश प्रसाद साहू ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
टॉप-10 सूची
- देवेश प्रसाद साहू — प्रथम स्थान
- स्वप्निल वर्मा — द्वितीय स्थान
- यशवंत देवांगन — तृतीय स्थान
- पोलेश्वर साहू — चतुर्थ स्थान
- पारस शर्मा — पंचम स्थान
- सताक्षी पांडे — षष्ठम स्थान
- अंकुश बनर्जी — सप्तम स्थान
- सृष्टि गुप्ता — अष्टम स्थान
- प्रशांत वर्मा — नवम स्थान
- सागर वर्मा — दशम स्थान
अंक के आधार पर स्थान
इस वर्ष के शीर्ष तीन स्थानों पर मामूली अंकों का अंतर देखने को मिला।
देवेश प्रसाद साहू ने 773 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया।
स्वप्निल वर्मा 769.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
यशवंत कुमार देवांगन को 769 अंक मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।
चौथे से दसवें स्थान तक प्राप्त अंक इस प्रकार हैं:
पोलेश्वर साहू — 767
पारस शर्मा — 758
शताक्षी पाण्डेय — 756.5
अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा — शीर्ष दस में शामिल
पुरुष अभ्यर्थियों का दबदबा
टॉप-10 सूची पर नजर डालें तो इस वर्ष पुरुष उम्मीदवारों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। शीर्ष दस में 8 पुरुष और 2 महिला अभ्यर्थियों ने स्थान बनाया है। यह पिछले दो वर्षों के रुझानों से अलग परिणाम है, जब महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन अधिक मजबूत रहा था।
परिणाम ऐसे देखें
उम्मीदवार अपना परिणाम CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी दस्तावेज़ में इंटरव्यू में शामिल 643 उम्मीदवारों की रैंकिंग, नाम, श्रेणी, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के अंक, तथा पसंदीदा पदों की जानकारी भी उपलब्ध है।
भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा का पूरा सफर
CGPSC ने नवंबर 2024 में राज्य सेवा परीक्षा के 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जिला रोजगार अधिकारी, पुलिस सेवा सहित अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा — फरवरी 2025
- मुख्य परीक्षा — 26 से 29 जून 2025
- साक्षात्कार हेतु चयनित — 643 अभ्यर्थी
- अंतिम चयन सूची — अब जारी



