रायपुर। शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड में प्रभारी प्राचार्य सहित दो सहायक शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एलबी) संदीप कुमार साहू के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे शराब पीकर शाला पहुंच रहे थे और शाला समय में अनुपस्थित रहते थे। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया।
वहीं शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) मिथलेश कुमार वर्मा को निर्वाचन कार्य में बीएलओ की ड्यूटी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 का उल्लंघन मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।



