रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आज स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार की ओर से अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
दो दिन पहले विधायक कुलदीप जुनेजा और वरिष्ठ नेता विकास उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर लखमा की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उनकी मांग के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।
विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई, जिससे लखमा का इलाज बिना किसी बाधा के शुरू हो सका।



