रायपुर : आदिशक्ति मां अंगारमोती परिसर गंगरेल जिला धमतरी में वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गार्डन पर रोक लगाई जाने हेतु वन मंडलाधिकारी धमतरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी से भेंटकर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
वनवासियों की आय वृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
संस्थापक सदस्यों द्वारा हर्बल गार्डन को अन्यत्र बनाए जाने की मांग पर डीएफओ धमतरी द्वारा विचार करने का आश्वत किए हैं। आदिशक्ति मां अंगारमोती परिसर गंगरेल में दूर-दूर से श्रद्धालु गण माता जी के दर्शन हेतु प्रतिदिन आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए भविष्य में प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण,मेला स्थल, पार्किंग एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु चिन्हित स्थान पर वन विभाग धमतरी द्वारा हर्बल गार्डन बनाया जा रहा है।

उक्त निर्माण होने से आदिशक्ति मां अंगारमोती स्थल का क्षेत्रफल कम हो जाएगा। पूर्व में भी मंदिर समिति द्वारा कलेक्टर धमतरी से विभिन्न प्रकार के कार्य हेतु अतिरिक्त भूखंड की मांग करते रहे हैं। ऐसी स्थिति में मां अंगारमोती प्रांगण क्षेत्र में हर्बल गार्डन का निर्माण होने से विभिन्न प्रकार के निस्तारी के लिए बहुत ही कम जगह बचेगा।
इसलिए आदिशक्ति मां अंगारमोती परिसर गंगरेल जिला धमतरी में वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गार्डन पर तत्काल रोक लगाई जावे। मांग करने वालों में प्रमुख संस्थापकगण आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल हेमलाल ठाकुर,कोमल ठाकुर, शिवचरण नेताम, पुजारी ईश्वर नेताम, मनराखन सिंह ध्रुव, शत्रुघ्न ध्रुव, भगत उईके, सुदर्शन ठाकुर,हुलार सिंह कोर्राम, नकुल नेताम, तुकाराम मरकाम प्रमुख है।



