रायपुर/आंध्र प्रदेश। छत्तीसगढ़ से सटे आंध्र प्रदेश में पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न जिलों में चलाए गए अभियान में 50 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 3 स्पेशल ज़ोनल कमेटी मेंबर, 5 डिवीजनल कमेटी मेंबर, 19 एरिया कमेटी मेंबर और 23 पार्टी मेंबर शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से 12 लाख 72 हजार रुपए नकद, हथियार और कई अन्य सामान बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सक्रिय थे।
*हिड़मा के एनकाउंटर के बाद कार्रवाई तेज*
आंध्र पुलिस ने यह अभियान सेंट्रल कमेटी मेंबर माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर के 24 घंटे बाद तेज किया। इसके तहत कृष्णा, एलुरु, NTR जिला, काकीनाड़ा सहित कई जगहों से गिरफ्तारियां की गईं।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान – 28 बीजापुर के,21 सुकमा के,1 नारायणपुर का रहने वाला इनमें SZCM सदस्य उद्दे रघु, साढ़े लच्छू और पोड़ियम रेंगू भी शामिल हैं, जिन पर लाखों का इनाम घोषित है। इनके पास से मेमोरी कार्ड व 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनसे नक्सल नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
*लगातार एनकाउंटर और गिरफ्तारियाँ*
पिछले 48 घंटों में नक्सल विरोधी अभियान बेहद तेज रहा है कल हिड़मा समेत 6 नक्सली मारे गए थे आज 7 और नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी अब तक कुल 50 की गिरफ्तारी पुलिस का कहना है कि अभियान अभी जारी रहेगा।



