रायपुर। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में समस्त पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई को मुखबीर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रवण बिसनोई, पिता महीराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी जालेली फौजदारी थाना डांगीया जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल ट्रांसपोर्ट नगर रांवभाठा थाना खमतराई, रायपुर (छ.ग.) बताया।
तलाशी में आरोपी के कब्जे से काले रंग की प्लास्टिक की झिल्ली में कुल 200 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 5000 रुपये आंकी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1193/25, धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
श्रवण बिसनोई, पिता महीराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी जालेली फौजदारी थाना डांगीया, जिला जोधपुर (राजस्थान), वर्तमान पता: ट्रांसपोर्ट नगर रांवभाठा, थाना खमतराई, जिला रायपुर (छ.ग.)।



