रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। सदन ने पूर्व सदस्य स्वर्गीय रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ला को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े :- Breaking News : देश नक्सल समस्या के अंत की ओर-देश का सबसे बड़ा नक्सल कमांडर हिडमा पत्नी सहित ढेर
यह सत्र इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला अंतिम सत्र है। आगामी शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा।
विशेष सत्र का मुख्य विषय ‘छत्तीसगढ़ विधानमंडल के 25 वर्षों की संसदीय यात्रा’ रखा गया है। इस दौरान राज्य के गठन के बाद पिछले 25 सालों में हुई राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा होगी। सभी दल के विधायक अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे और राज्य के विकास की इस स्वर्णिम यात्रा को याद करेंगे।
पुराने भवन में बैठकर विधायकों ने भावुकता भरे पलों को भी याद किया, जहां से छत्तीसगढ़ ने एक नए राज्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी।



