बस्तर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के घने जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें SZCM (सब जोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर के मारे जाने की भी खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
यह भी पढ़े :- Breaking News : देश नक्सल समस्या के अंत की ओर-देश का सबसे बड़ा नक्सल कमांडर हिडमा पत्नी सहित ढेर
इधर सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्च अभियान तेज कर चुकी है, जबकि छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर अनेक ऑपरेशन प्लान कर सुरक्षाबलों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास का लाभ उठाने की अपील की। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि पुनर्वासित नक्सली जेल में बंद अपने साथियों को भी आत्मसमर्पण और पुनर्वास के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि जेल में बंद नक्सलियों के लिए भी पुनर्वास की संभावनाओं पर काम किया जाए।



