हैदराबाद : बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट में देसी अवतार में धमाल मचा दिया। एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ के टाइटल लॉन्च पर प्रियंका ने सफेद हाफ साड़ी में राजसी अंदाज दिखाया, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। इवेंट में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, राजामौली, एमएम कीरवानी, भूषण कुमार, नम्रता शिरोडकर और सितारा भी मौजूद थे। प्रियंका ने स्टेज पर स्पीच देकर सबका दिल जीत लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वेन्यू पहुंचते ही प्रियंका ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया और भीड़ की जयकारों का जवाब हाथ हिलाकर दिया। वे पृथ्वीराज और महेश बाबू के बीच बैठीं, जहां नम्रता-सितारा के साथ दोस्ताना पल बिताए। स्टेज पर बुलाए जाने पर उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा, “आज रात का जोश अद्भुत है, और यह सब आपकी बदौलत। इतनी बड़ी संख्या में आप यहां आए, इसके लिए हम आभारी हैं। मीडिया न सिर्फ भारत से, बल्कि पूरी दुनिया से है यह भूमि जहां सिनेमा उत्सव बन जाता है।” प्रियंका ने भारत में फिल्म बनाने की खुशी जताई और राजामौली-महेश की तारीफ की, “तेलुगु सिनेमा में एंट्री का सबसे अच्छा तरीका दिग्गजों के साथ काम करना है।”
महेश बाबू के फैंस से बात करते हुए प्रियंका ने हंसते हुए कहा, “मुझे तेलुगु उतना अच्छा नहीं आता, लेकिन फिल्म खत्म होने तक मैं पूरी स्पीच तेलुगु में दे दूंगी।” यह सुनकर फैंस ने जोरदार तालियां बजाईं। पृथ्वीराज के ‘डरावने’ किरदार पर टिप्पणी की, “स्क्रीन पर डरावने लगते हो, लेकिन रियल लाइफ में उतने ही प्यारे।” महेश परिवार को धन्यवाद देते हुए बोलीं, “तुम्होंने मुझे घर जैसा महसूस कराया।” इवेंट में ‘वाराणसी’ का टाइटल अनाउंसमेंट हुआ, साथ ही महेश का फर्स्ट लुक दिखाया गया खून से लथपथ, त्रिशूल थामे नंदी पर सवार रुद्र के रूप में। प्रियंका मंदाकिनी बनीं, पृथ्वीराज कुम्भा।
राजामौली ने कहा कि फिल्म हजारों वर्षों का सफर है, जिसमें रामायण से प्रेरित सीक्वेंस है। प्रोड्यूसर केएल नारायण ने महेश को ‘प्रोड्यूसर का एक्टर’ बताया। एमएम कीरवानी ने 2027 संक्रांति रिलीज की पुष्टि की। फैंस ने इसे ‘बाहुबली’ से आगे बताया, “भारतीय सिनेमा को ग्लोबल हाइट्स मिलेगी।” प्रियंका का देसी अंदाज और तेलुगु वादा ने इवेंट को यादगार बना दिया।



