CG Breaking: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा पत्र राज्यपाल को सौंपा है। उच्चस्तरीय मीटिंग और कानूनी सलाह-मशविरे के बीच इस मुद्दे पर जल्द ही स्पष्ट बयान आने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल एन भारत को जनवरी 2024 में राज्य सरकार द्वारा महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। उनके नाम पर मंत्रिपरिषद की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद विधि-विद्यायी विभाग ने पदस्थापना आदेश जारी किया था।
इस्तीफा पत्र में प्रफुल्ल एन भारत ने लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा के कठिन कार्य में सहयोग देने वाले नौकरशाहों की टीम के प्रति भी धन्यवाद जताया। इसके साथ ही उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों और बार एसोसिएशन के सदस्यों से मिले सहयोग का भी उल्लेख किया।



