RAIPUR – MUNBAI FLIGHT : रायपुर से मुंबई के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बढ़ती मांग और सीटों की कमी को देखते हुए इंडिगो 1 फरवरी से एक और नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। नई सेवा दोपहर के समय उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को समय चयन में अधिक विकल्प मिलेंगे।
यह भी पढ़े :- सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर
वर्तमान में रायपुर–मुंबई रूट पर तीन फ्लाइट संचालित हो रही हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने से किराए में भारी उछाल देखा जा रहा है। आम दिनों में भी टिकट की कीमतें 10 हजार रुपये से ऊपर पहुंच रही हैं। छुट्टियों में यह किराया और बढ़ जाता है।
नई फ्लाइट का समय
- इंडिगो की नई फ्लाइट 6E 2283
- मुंबई से उड़ान: दोपहर 12:50 बजे
- रायपुर पहुंचने का समय: 2:35 बजे
- वापसी में फ्लाइट 6E 22844
- रायपुर से उड़ान: दोपहर 3:05 बजे
मुंबई आगमन: शाम 5:05 बजे
दो साल पहले बंद हुई एयर इंडिया की मुंबई–रायपुर–विजाग फ्लाइट को भी फिर से शुरू करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को और विकल्प मिलेंगे।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार नई फ्लाइट का समय व्यापारियों, छात्रों और इलाज के लिए मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक रहेगा। वर्तमान में रायपुर से मुंबई की फ्लाइटें सुबह 8:40, 9:40 और शाम 5:35 बजे संचालित हो रही हैं। नई फ्लाइट के जुड़ने से यात्रियों के पास समय और सीट दोनों की बेहतर उपलब्धता होगी।



